Bihar Rojgar Mela Camp: अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए “बिहार रोजगार मेला 2025” का आयोजन किया है। यह मेला श्रम संसाधन विभाग और नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराना है।
Bihar Rojgar Mela Camp Overview
लेख का नाम | Bihar Rojgar Mela Camp |
लेख का प्रकार | रोजगार का अवसर |
टोल फ्री नंबर | 18002965656 |
समय | 10:30 Am – 04:00 PM |
जरूरी | सभी बेरोजगार के लिए |
बिहार रोजगार मेला कैंप: बेरोजगारों के लिए शानदार मौका
दोस्तों, इस प्रकार का मेला राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमाधारी इसमें शामिल होकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। इस लेख में हम मेले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से देंगे।
बिहार रोजगार मेला 2025: क्या है यह कार्यक्रम?
यह मेला एक ऐसा मंच है, जहां राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर मिलता है। इसमें विभिन्न निजी कंपनियां और सरकारी संस्थान प्रतिभागियों का चयन करते हैं। अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के कई विकल्प प्रदान किए जाते हैं।
इस मेले की खास बात यह है कि इसमें बिना किसी परीक्षा के सिर्फ साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाती है। यहां आप अपने पसंदीदा क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयनित होने के बाद सीधे संबंधित कंपनी से जुड़ सकते हैं।
बिहार रोजगार मेला शिविर का समय और स्थान
यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विभिन्न जिलों में इसके आयोजन की तिथियां इस प्रकार हैं:
दरभंगा | 27 जनवरी 2025 | आईटीआई रामनगर, हायाघाट | 7488455379 8210933480 |
गोपालगंज | 27 जनवरी 2025 | अमरूद इंटर कॉलेज | 9102795980 |
मधुबनी | 28 जनवरी 2025 | जिला स्कूल | 8083817809 |
सुपौल | 29 जनवरी 2025, | राजकीय पॉलिटेक्निक | 7494885875 |
सीतामढ़ी | 30 जनवरी 2025 | आरएमके कॉलेज परिसर | 8130530343 |
बेगूसराय | 31 जनवरी 2025 | गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज | 7903588072 |
पश्चिम चंपारण | 2 फरवरी 2025 | तिरुपति शुगर फैक्ट्री परिसर | 9171844370 |
Bihar Rojgar Mela Camp योग्यता
तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
8वीं, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज Bihar Rojgar Mela Camp?
- रिज्यूमे
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार रोजगार मेला कैंप में कैसे भाग लें
ऑनलाइन प्रक्रिया:
- सबसे पहले, NCS पोर्टल पर जाएं और रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके पोर्टल पर आवेदन करें।
ऑफ़लाइन प्रक्रिया:
- निर्दिष्ट मेला स्थल पर जाएं।
- वहां मौजूद कंपनियों के स्टॉल पर अपने दस्तावेज और बायोडाटा जमा करें।
Bihar Rojgar Mela Camp के लाभ
- निजी क्षेत्र में रोजगार: यह मेला पात्र उम्मीदवारों को निजी कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
- निःशुल्क करियर मार्गदर्शन: इसमें करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
- विविध क्षेत्रों में नौकरियाँ: तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
- कोई शुल्क नहीं: इसमें भाग लेने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है।
Bihar Rojgar Mela Camp महत्वपूर्ण निर्देश
- मेला स्थल पर समय पर पहुँचें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाएँ।
- औपचारिक और उचित ड्रेस कोड में रहें।
- कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक तरीके से बातचीत करें।
महत्वपूर्ण लिंक
Registration | Click here |
