Bihar Board NSP 12th Scholarship 2025: अगर आपने साल 2025 में बिहार बोर्ड से इंटर (12वीं) परीक्षा पास की है और आपका नाम बोर्ड द्वारा जारी Top 20 Percentile List में शामिल है, तो आपके लिए शानदार मौका है। सरकार की ओर से दी जा रही Central Sector Scheme Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Bihar Board NSP 12th Scholarship 2025 के लिए कैसे आवेदन करें, इसकी पात्रता क्या है, कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स जरूरी हैं और इसकी अंतिम तिथि क्या है।
Bihar Board NSP 12th Scholarship 2025 – संक्षिप्त जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
स्कॉलरशिप का नाम | Bihar Board NSP 12th Scholarship 2025 |
स्कीम का नाम | Central Sector Scheme of Scholarships for College and University Students |
पोर्टल | National Scholarship Portal (NSP) |
सत्र | 2025-26 |
आवेदन की शुरुआत | 2 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 31 अक्टूबर 2025 |
पात्रता | बिहार बोर्ड टॉप 20 पर्सेंटाइल लिस्ट में शामिल 12वीं पास छात्र |
स्कॉलरशिप राशि | ₹12,000 से ₹20,000 तक (कोर्स के अनुसार) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | scholarships.gov.in |
स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Amount)
- ग्रेजुएशन (BA/B.Sc/B.Com): ₹12,000 प्रति वर्ष
- पोस्ट ग्रेजुएशन (MA/M.Sc/M.Com): ₹20,000 प्रति वर्ष
- 5 वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स:
- पहले 3 साल: ₹12,000 प्रति वर्ष
- 4वें और 5वें साल: ₹20,000 प्रति वर्ष
- B.Tech / B.E. जैसे कोर्स में:
- पहले 3 साल: ₹12,000
- 4th year: ₹20,000
Eligibility Criteria of Bihar NSP CSS Scholarship 2025
- विद्यार्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- 12वीं कक्षा में न्यूनतम अंक 80% प्राप्त होना आवश्यक है।
- आवेदकों का कोर्स रेगुलर डिग्री होना चाहिए, न की डिस्टेंस मॉड या ओपन मोड होना चाहिए।
- वर्तमान समय में पढ़ाई करने वाला संस्थान AICTE या संबंधित नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।
- अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने की स्थिति में इसका लाभ नहीं लिया जा सकता है।
- 4.5 लाख रुपए से अधिक विद्यार्थी के परिवार का 1 साल की इनकम नहीं होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)
- आधार कार्ड
- 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (आवेदक के नाम से)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
क्र. | गतिविधि | अंतिम तारीख |
---|---|---|
1 | आवेदन शुरू | 2 जून 2025 |
2 | अंतिम आवेदन तिथि | 31 अक्टूबर 2025 |
3 | गलत फॉर्म सुधार (Defective) | 15 नवंबर 2025 |
4 | संस्था द्वारा वेरिफिकेशन | 15 नवंबर 2025 |
5 | DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन | 30 नवंबर 2025 |
Bihar NSP CSS Scholarship 2025आवेदन प्रक्रिया
Step 1: OTR रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले NSP पोर्टल पर जाएं।
- “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP वेरीफिकेशन करें।
- आधार आधारित eKYC पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
Step 2: लॉगिन करें और फॉर्म भरें
- OTR के बाद यूज़रनेम और पासवर्ड से NSP पोर्टल पर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड से “Fill Application Form” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म को “Final Submit” करें और एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें।
Step 3: एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लें
- डैशबोर्ड पर “Print Your Application” पर क्लिक करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
- पात्रता की जांच और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी।
- सफल उम्मीदवारों को उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि ट्रांसफर की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
लिंक का विवरण | लिंक |
---|---|
आधिकारिक पोर्टल (NSP) | scholarships.gov.in |
नई रजिस्ट्रेशन लिंक | रजिस्टर करें |
लॉगिन करें (Fresh/Renewal) | Login करें |
Bihar Board NSP Cut Off List 2025 | BSEB NSP Cut Off List PDF |
स्कॉलरशिप गाइडलाइन (PDF) | डाउनलोड करें |
हेल्पलाइन नंबर | 0120-6619540 |
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख में आपने जाना कि Bihar Board NSP 12th Scholarship 2025 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं और आवेदन कैसे करना है। अगर आप बिहार बोर्ड से 2025 में इंटर पास हैं और टॉप 20% में शामिल हैं, तो इस स्कॉलरशिप का लाभ जरूर उठाएं।
👉 अधिक जानकारी और आवेदन के लिए scholarships.gov.in पर विज़िट करें।
✅ अगर यह लेख उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
📌 नीचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं।
