SSC MTS Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! SSC (Staff Selection Commission) ने MTS और हवलदार के कुल 5464 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 24 जुलाई 2025 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। तो देर किस बात की? जानिए कैसे करें आवेदन, क्या है योग्यता, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा चयन प्रोसेस।
SSC MTS भर्ती 2025: जरूरी जानकारी
जानकारी | विवरण |
---|---|
भर्ती संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) |
कुल पद | 5,464 |
आवेदन शुरू | 26 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
पदों का ब्योरा:
- MTS पद: 4,375
- हवलदार (CBIC और CBN): 1,089
SSC MTS Vacancy 2025 आवेदन शुल्क:
श्रेणी | शुल्क |
महिलाओं/SC/ST/PwD/ESM | ₹0 (मुफ्त) |
अन्य सभी उम्मीदवार | ₹100 |
जरूरी योग्यता:
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
- आयु सीमा:
- MTS: 18 से 25 वर्ष (जन्म 02.08.2000 से 01.08.2007 के बीच)
- हवलदार और कुछ MTS पद: 18 से 27 वर्ष (जन्म 02.08.1998 से 01.08.2007 के बीच)
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Level-1 वेतनमान मिलेगा, जो लगभग ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह हो सकता है। साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET/PST)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
- PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- एक्स-सर्विसमैन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर
SSC MTS Vacancy 2025 आवेदन कैसे करें?
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Quick Links में Apply पर क्लिक करें।
- MTS and Havaldar Exam 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, अन्यथा लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
अंतिम तारीखें याद रखें:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2025
- फीस भरने की आखिरी तारीख: 25 जुलाई 2025
- फॉर्म सुधार विंडो: 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025
- परीक्षा संभावित तारीख: 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच
महत्वपूर्ण लिंक
MTS Vacancy Notice | Download Now |
Apply Online Direct Link | Click Here To Apply |
Applicant Login | Click Here To Login |
Official Notification | Download Notification |
Official Website | Open Official Website |
निष्कर्ष: SSC MTS भर्ती 2025 आपके सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने का शानदार मौका हो सकता है। योग्यता और दस्तावेज पूरे हैं तो फौरन आवेदन करें। ज्यादा जानकारी के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। ये मौका ना गंवाएं और अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी शेयर करें!
