Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन इनमें से मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी ज़रूरतें पूरी कर पा रही हैं। अब तक इस योजना की 13 किस्तें दी जा चुकी हैं और महिलाएं बेसब्री से 14वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
लाडकी बहिन योजना 14वीं किस्त – कब आएंगे पैसे?
राज्य सरकार की ओर से जुलाई महीने की किस्त अगस्त में जारी की गई थी। ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त अगस्त के अंत तक या फिर सितंबर 2025 के शुरुआती हफ्तों में महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के द्वारा जल्द की जाएगी।
SBI E Mudra Loan 2025: अब सिर्फ 5 मिनट में पाएं ₹50,000 का बिजनेस लोन – जानें पूरी प्रक्रिया
इस योजना से महिलाओं को क्या मिल रहा है फायदा?
- हर महीने सीधे बैंक खाते में ₹1500 मिलते हैं।
- सालभर में महिलाओं को कुल ₹18,000 की आर्थिक मदद मिल रही है।
- महिलाएं छोटी-छोटी ज़रूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
- कई महिलाएं रकम को जमा करके बड़े खर्चों में भी उपयोग कर रही हैं।
लाडकी बहिन योजना 2025 – पात्रता मानदंड
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date योजना का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से महिलाएं अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहतीं।
लाडकी बहिन योजना 14वीं किस्त स्टेटस ऐसे चेक करें
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अर्जदार लॉगिन पर क्लिक करें और जानकारी दर्ज करें।
- “Application Made Earlier” पर क्लिक करें।
- अब “रुपये” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपकी 14वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिख जाएगी।
