Bank of Maharashtra Generalist Officer Vacancy 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और हाई सैलरी पैकेज वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II) के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन कर आप न केवल स्थायी नौकरी पा सकते हैं बल्कि अपने करियर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 30 अगस्त 2025 तक चलेंगे। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां दी गई है।
OIL India Junior Office Assistant Vacancy 2025: फ्री अप्लाई करके पाएं सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
Bank of Maharashtra Generalist Officer Vacancy 2025 भर्ती की मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
बैंक का नाम | बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
भर्ती का नाम | ऑफिसर्स इन स्केल II – प्रोजेक्ट 2025-26 |
पद का नाम | जनरलिस्ट ऑफिसर |
कुल पद | 500 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 13 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2025 |
कौन आवेदन कर सकता है | पूरे भारत से उम्मीदवार |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र जनरलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 पदों का वर्गवार विवरण
- SC – 75 पद
- ST – 35 पद
- OBC – 135 पद
- EWS – 50 पद
- UR – 203 पद
कुल – 500 पद
आवेदन शुल्क
- UR / EWS / OBC – ₹1180
- SC / ST / PwBD – ₹118
आयु सीमा (31 जुलाई 2025 के अनुसार)
- न्यूनतम – 22 वर्ष
- अधिकतम – 35 वर्ष
Bank of Maharashtra Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता व अनुभव
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (12वीं पास की जानकारी यहां गलत थी, सही है ग्रेजुएशन)
- कम से कम 3 साल का बैंकिंग या संबंधित क्षेत्र में अनुभव आवश्यक।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा – 150 अंक
- साक्षात्कार – 100 अंक
- फाइनल मेरिट – 75% ऑनलाइन परीक्षा + 25% साक्षात्कार
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
इंग्लिश लैंग्वेज | 20 | — |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 20 | — |
रीजनिंग एबिलिटी | 20 | — |
प्रोफेशनल नॉलेज (बैंकिंग व मैनेजमेंट) | 90 | — |
कुल | 150 | 150 |
- समय – 2 घंटे
Bank of Maharashtra Generalist Officer Vacancy 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1 – रजिस्ट्रेशन करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और New Registration पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
स्टेप 2 – लॉगिन और आवेदन
- प्राप्त डिटेल्स से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
Free Sauchalay Yojana 2025: अब घर-घर बनेगा मुफ्त शौचालय, जानें आवेदन प्रक्रिया
महत्वपूर्ण लिंक
Direct Apply Online In Bank of Maharashtra Generalist Officer Vacancy 2025 | Apply Online |
Direct Link To Download Official Advertisement of Bank of Maharashtra Generalist Officer Vacancy 2025 | Download Now |
Official Website | Visit Now |
सारांश
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में स्थायी नौकरी का बेहतरीन मौका है। अगर आप पात्र हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर करें।
