SGPGIMS Recruitment 2025: 1479 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू – पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेकेंसी विवरण देखें

SGPGIMS Recruitment 2025: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने ग्रुप B, C और D कैटेगरी के लिए कुल 1479 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें सबसे अधिक 1200 पद नर्सिंग ऑफिसर के लिए आरक्षित हैं।
यदि आप स्वास्थ्य, प्रशासनिक या तकनीकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस लेख में आपको SGPGIMS भर्ती 2025 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेकेंसी डिटेल और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।
SGPGIMS Recruitment 2025 मुख्य विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
संस्था का नाम | संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) |
कुल पद | 1479 |
पदों के नाम | Nursing Officer, Junior Accounts Officer, Hospital Attendant, Store Keeper, Technical Officer, आदि |
नोटिफिकेशन तिथि | 13 जून 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sgpgims.org.in |
📢 पदवार वेकेंसी डिटेल – SGPGIMS Vacancy 2025
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
Nursing Officer | 1200 |
Junior Accounts Officer | 06 |
Technical Officer | 01 |
Nuclear Medicine Technologist | 05 |
Store Keeper | 22 |
Medical Social Service Officer | 02 |
Sr. Administrative Assistant | 32 |
Stenographer | 64 |
CSSD Assistant | 20 |
Draftsman | 01 |
Hospital Attendant | 43 |
OT Assistant | 81 |
कुल पद | 1479 |
SGPGIMS Bharti 2025 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
✅ शैक्षिक योग्यता (Post-wise Qualification):
पद | योग्यता | अनुभव |
---|---|---|
Nursing Officer | B.Sc. Nursing / GNM | 2 वर्ष (GNM के लिए) |
Jr. Accounts Officer | B.Com + कंप्यूटर नॉलेज | 2 वर्ष |
Technical Officer | डिप्लोमा/डिग्री (Engineering) | 5 वर्ष (डिप्लोमा के लिए) |
Store Keeper | ग्रेजुएशन + PG डिप्लोमा (Materials Mgmt.) | कंप्यूटर नॉलेज |
OT Assistant | B.Sc. (OT या Anesthesia Technology) | — |
अन्य | योग्यता पद के अनुसार | अनुभव आवश्यक/वांछनीय |
🎂 आयु सीमा:
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 40 वर्ष
आरक्षण के तहत आयु में छूट:
- SC/ST/OBC: 5 वर्ष
- PwD: 15 वर्ष
- सरकारी कर्मचारी (3+ वर्ष सेवा): 5 वर्ष
- अन्य: यूपी सरकार के नियमों के अनुसार
📝 SGPGIMS चयन प्रक्रिया 2025
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (CBT) – पदानुसार विषय आधारित प्रश्न
- स्किल टेस्ट – टाइपिंग/टेक्निकल टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को Level 1 से Level 7 के पे-मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
📑 जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- हाई स्कूल मार्कशीट
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (ID Proof)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
💰 आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क + GST | कुल शुल्क |
---|---|---|
UR/OBC/EWS | ₹1000 + ₹180 | ₹1180 |
SC/ST | ₹600 + ₹108 | ₹708 |
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इवेंट | तिथि |
---|---|
शॉर्ट नोटिफिकेशन | 11 जून 2025 |
विस्तृत नोटिफिकेशन | 13 जून 2025 |
आवेदन प्रारंभ | जल्द घोषित किया जाएगा |
अंतिम तिथि | जल्द घोषित किया जाएगा |
SGPGIMS Recruitment 2025 कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
SGPGIMS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ही किए जाएंगे। जैसे ही आवेदन लिंक सक्रिय होगा, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड इस लेख में अपडेट करेंगे।
Bihar BPSC Vice Principal Recruitment 2025: Apply Online for 50 Vacancies, Notification Out
महत्वपूर्ण लिंक
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Direct Link Activate Soon) |
Official Website | https://www.sgpgims.org.in/ |
